फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clat 2018 candidates will able to submit online report till 27 may

CLAT के अभ्यर्थी 27 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन प्रतिवेदन, जल्दी करें मौका निकल न जाए

Fri, 25 May 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Clat 2018 candidates will able to submit online report till 27 may

13 मई को तकनीकी खामी के चलते कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का पूरा पेपर हल नहीं करने वाले छात्रों को एक बार फिर मौका मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगी स्टडीज कोच्चि को दिए आदेश के बाद अब अभ्यर्थी 27 मई की शाम सात बजे तक ऑनलाइन प्रतिवेदन दे सकते हैं।

विज्ञापन


13 मई को दून के डीडी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में भी तकनीकी खामी के चलते करीब 20 मिनट की देरी से ऑनलाइन परीक्षा शुरू हुई थी। अभ्यर्थियों ने पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन समय नहीं दिए जाने के चलते उनका पेपर अधूरा रह गया था।
विज्ञापन


मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोच्चि यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रतिवेदन देने का मौका दिया है। इसे लेकर लॉ प्रेप दून के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि मामले में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां देना होगा प्रतिवेदन

Clat 2018 candidates will able to submit online report till 27 may
online

परीक्षा के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे। शिकायतों और उसके समाधान की रिपोर्ट बुधवार को कोर्ट के सामने प्रस्तुत की जाएगी। जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिलने की संभावना है।

मालूम हो कि देश में क्लैट के जरिये 2342 लॉ की सीट भरी जानी हैं। जिसमें ऑल इंडिया कोटे की 1480, राज्य की 604 तथा विशेष श्रेणी के कोटे की 258 सीटें शामिल हैं।

यहां देना होगा प्रतिवेदन
representations@clat.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed