अनोखे अंदाज मे पढ़ाई करते थे 10 वीं के टॉपर अभिज्ञान, बनना चाहते हैं म्यूजिशियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएससीई के 10वीं के नतीजों में 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप करने वाला अभिज्ञान कश्यप का सपना कामयाब म्यूजिशियन बनने का है। शायद इसीलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कुछ अनोखे अंदाज में ही की।
ब्राइटलैंड स्कूल के 10वीं के छात्र अभिज्ञान ने सोमवार को अपने रिजल्ट से माता-पिता को अभिमान का मौका दिया। उन्होंने बताया कि वह केवल चार से पांच घंटे रोजाना पढ़ाई करते थे। यहां तक कि एग्जाम टाइम में भी गिटार बजाते थे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को बोझ मानने के बजाए अगर सही समय पर सधी हुई तैयारी की जाए तो निश्चित तौर पर सफलता ही राह आसान है।
अभिज्ञान ने बताया कि उनका बड़ा भाई आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहा है। उनके पिता संदीप कुमार कौर ओएनजीसी में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं जबकि माता दीपांजली भल्ला कौर गृहिणी हैं। मेधावी छात्र अभिज्ञान न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं बल्कि बहुत अच्छा गिटार भी बजाते हैं।
टॉपर टिप्स
-रोजाना स्कूल से आने के बाद पढ़ाई जरूर करें।
-जो भी पढ़ते रहें, उसे रिवाइज करते रहें।
टॉपर का रिपोर्ट कार्ड
इंगलिश : 95
हिंदी : 93
हिस्ट्री एंड ज्योग्राफी : 99
मैथ्स : 100
साइंस : 99
कंप्यूटर : 100