फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CISCE board examination on february

सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में

Sun, 04 Dec 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Dec 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
CISCE board examination on february
exam shimla

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। देशभर में यह परीक्षाएं फरवरी 2017 में आयोजित की जाएंगी। काउंसिल ने वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सीआईएससीई के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। पहला पेपर इंगलिश लैंग्वेज का होगा। 10वीं की परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी। खास बात यह है कि 10वीं में इस बार छात्रों को कैमिस्ट्री के पेपर की तैयारी को पर्याप्त समय मिलेगा। 12वीं की परीक्षाएं छह फरवरी 2017 से शुरू होंगी। पहला पेपर फिजिक्स प्रैक्टिकल का होगा। 12वीं में कैमिस्ट्री का थ्योरी पेपर 1 दस मार्च को होने के बाद मैथ्स के पेपर के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। मैथ्स का पेपर 15 मार्च को होगा। 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल 2017 तक चलेंगी।
विज्ञापन


जेईई मेंस के लिए मिलेगा पर्याप्त समय
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2017 में ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन दो अप्रैल 2017 और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन आठ व नौ अप्रैल 2017 को होने जा रहा है। 12वीं में पीसीएम ग्रु़प के छात्रों की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 15 मार्च को मैथ्स के पेपर के साथ खत्म हो जाएंगी। इसलिए 12वीं के छात्रों को जेईई मेंस की तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की एक मार्च से!
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं अगले साल मार्च में होंगी। बोर्ड ने इसकी प्रस्तावित तिथि एक मार्च तय की है। हालांकि अभी इसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी होने वाला है। सीबीएसई सूत्रों के मुताबिक एक मार्च से दोनों परीक्षाएं शुरू होंगी।

यहां देखें सीआईएससीई का परीक्षा कार्यक्रम : www.cisce.org

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed