फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   choice filling for MBBS and BDS in uttarakhand

आज से भरें एमबीबीएस और बीडीएस के लिए च्वाइस

Thu, 25 Aug 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Aug 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
choice filling for MBBS and BDS in uttarakhand
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।

उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिलों के लिए स्टेट कोटे की सीटों पर नीट काउंसिलिंग के लिए च्वाइस भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुताबिक 30 अगस्त तक पंजीकरण कराने वाले छात्रों के नीट रिजल्ट का वेरिफिकेशन सीबीएसई से कराने के बाद तीन सितंबर से डॉटा प्रॉसेसिंग शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को शासन में काउंसिलिंग को लेकर बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 25 अगस्त से 30 अगस्त के बीच नीट क्वालीफाइड छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस फीलिंग की प्रक्रिया होगी। इसके बाद एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी पंजीकृत छात्रों का नीट रिजल्ट वेरिफिकेशन सीबीएसई से कराएगा।
विज्ञापन


दो सितंबर को वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। तीन सितंबर से डाटा प्रॉसेसिंग शुरू हो जाएगी। पांच सितंबर को पहले चरण का सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीटों पर छात्र आठ सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग का दूसरा राउंड 21 सितंबर से शुरू होगा। इसके तहत 21 सितंबर को च्वाइस फीलिंग और सीट अपग्रेडेशन की प्रक्रिया होगी। 22 सितंबर को डाटा प्रॉसेसिंग होगी। 23 सितंबर को सीट आवंटन होगा। इसके बाद आवंटित सीट पर छात्रों को 26 सितंबर तक दाखिला लेना होगा।

एक बार पंजीकरण होगा
नीट की परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है कि किसी भी राउंड की काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए केवल पहली बार ही पंजीकरण किया जाएगा। लिहाजा 25 अगस्त से शुरू होने जा रही पंजीकरण प्रक्रिया में अनिवार्य तौर पर शामिल हो जाएं। सामान्य और ओबीसी छात्रों के लिए 2000 रुपये और एससी व एसटी छात्रों के लिए 1400 रुपये काउंसिलिंग का शुल्क होगा।


इन सीटों पर मौका
कॉलेज का नाम ----------------------- सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर - 85 एमबीबीएस
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी - 85 एमबीबीएस
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 150 एमबीबीएस
हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट - 25 एमबीबीएस
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 25 एमबीबीएस
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश - 50 बीडीएस
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून - 50 बीडीएस

यहां करें ऑनलाइन पंजीकरण : www.hnbumu.ac.in

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने नीट परीक्षा पास की है और राज्य सरकार के काउंसिलिंग नियमों के तहत आते हैं, वह पंजीकरण कर अपनी च्वाइस भर सकते हैं। 
- प्रो. विजय जुयाल, कुलसचिव, एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी

एमबीबीएस व बीडीएस काउंसिलिंग के लिए-
(एमबीबीएस)
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी - अनारक्षित : 52, एससी : 16, एसटी : 03, अन्य पिछड़ा वर्ग : 12, कश्मीरी छात्र : 01
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर - अनारक्षित : 52, एससी : 16, एसटी : 03, अन्य पिछड़ा वर्ग : 12, कश्मीरी छात्र : 01
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून - अनारक्षित : 79, एससी : 24, एसटी : 05, अन्य पिछड़ा वर्ग : 18, कश्मीरी छात्र : 01
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून - अनारक्षित : 15, एससी : 05, एसटी : 01, अन्य पिछड़ा वर्ग : 04
हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट, देहरादून - अनारक्षित : 15, एससी : 05, एसटी : 01, अन्य पिछड़ा वर्ग : 04
(बीडीएस)
उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज, देहरादून - अनारक्षित : 31, एससी : 10, एसटी : 02, अन्य पिछड़ा वर्ग : 07
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश - अनारक्षित : 31, एससी : 10, एसटी : 02, अन्य पिछड़ा वर्ग : 07

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed