फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Choice filling for MBBS

बुधवार से भरें एमबीबीएस के लिए च्वाइस

Wed, 21 Sep 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Sep 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
Choice filling for MBBS

उत्तराखंड के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट स्टेट काउंसिलिंग का दूसरा चरण बुधवार से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए एमबीबीएस की 67 और बीडीएस की 69 सीटें रिक्त हैं। च्वाइस फिलिंग के बाद 23 सितंबर को सीट आवंटन होगा।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में वही छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण में पंजीकरण किया है। सीट अपग्रेड करने का मौका भी उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो पहले चरण में आवंटित सीट पर दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी कॉलेज या कोर्स में रूचि नहीं है तो यह विकल्प न भरें। यदि विकल्प के आधार पर सीट आवंटित हो जाती है तो अभ्यर्थी को संबंधित कॉलेज में दाखिला लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा उसे आगामी चरण में प्रतिभाग करने के लिए अर्ह नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में एक मामला होने की वजह से अभी तक ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर फैसला नहीं हुआ है। जैसे ही कोई फैसला आएगा तो ऑल इंडिया कोटे की बची हुई सीटें भी स्टेट में आ जाएंगी। दूसरे चरण में इन पर फैसला मुश्किल है।

कहां कितनी सीटें
कॉलेज का नाम-रिक्त सीटें
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर-4(3 अनारक्षित, 1 एससी)
मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी-24(18 अनारक्षित, 4 एससी, 2 एसटी)
दून मेडिकल कॉलेज-20(16 अनारक्षित, 1 एससी, 2 ओबीसी, 1 एसटी)
हिमालयन जौलीग्रांट-10(8 अनारक्षित, 2 एससी)
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज-9(6 अनारक्षित, 3 एससी)
सीमा डेंटल कॉलेज-34(20 अनारक्षित, 8 एससी, 1 एसटी, 5 ओबीसी)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज-35(22 अनारक्षित, 7 एससी, 6 ओबीसी)

यहां करें आवेदन : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed