फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   challege to neet answer key to 10 august.

अब 10 तक चैलेंज कर नीट की 'आंसर की'

Mon, 08 Aug 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Aug 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
challege to neet answer key to 10 august.
परीक्षा

सीबीएसई ने एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट 1 और नीट 2 की आंसर की चैलेंज करने की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी आंसर की को देखने के साथ ही 10 अगस्त तक चैलेंज कर सकते हैं। इसके पहले अंतिम तिथि छह अगस्त थी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से नीट 1 का आयोजन एक मई 2016 को और नीट 2 का आयोजन 24 जुलाई 2016 को कराया था। सीबीएसई ने दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं की आंसर की जारी करते हुए इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों से आंसर की देखने के साथ चैलेंज करने के लिए 10 अगस्त तक का मौका दिया है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


यहां देखें आंसर की : www.aipmt.nic.in

बोर्ड के मुताबिक अगर आंसर की में कोई खामी नजर आती है तो प्रति प्रश्न 1000 रुपये चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए प्रमाण भी देना होगा। अगर चैलेंज सही पाया गया तो पैसा वापस हो जाएगा और अगर गलत पाया गया तो पैसा नहीं मिलेगा। बोर्ड ने इसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed