{"_id":"578f99d34f1c1b1a7fc4bfb3","slug":"centralize-evaluation-in-sridev-suman-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि में पहली बार सेंट्रलाइज इवेल्यूएशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमन विवि में पहली बार सेंट्रलाइज इवेल्यूएशन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
वक्त पर परिणाम घोषित करने की तैयारी में विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने पहली बार समय पर परिणाम जारी करने के लिए सेंट्रलाइज मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत प्राइवेट और रेगुलर कोर्सेज की कॉपियां विवि परिसर में ही चेक कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि विवि ने हाल ही में विभिन्न कोर्सेज की रेगुलर और प्राइवेट परीक्षाएं आयोजित कराई हैं। इसके तहत अभी तक अलग-अलग कॉलेजों में मूल्यांकन कराया जाता था, जिसके बाद कॉपियां और स्कोर शीट एकत्र की जाती थी। इस प्रक्रिया में लंबा समय लग जाता था।
विज्ञापन
वक्त पर जारी होगा रिजल्ट
इस वजह से विवि ने पहली बार केंद्रीयकृत मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई है। इसके तहत कई कोर्सेज की उत्तर पुस्तिकाएं विवि के बादशाहीथौल स्थित परिसर में ही मंगा ली गई हैं। यहीं मूल्यांकन करने वाले शिक्षक ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस साल से विवि सही वक्त पर रिजल्ट जारी कर देगा। छात्रों को समय पर मार्कशीट व डिग्री भी उपलब्ध हो जाएगी। इससे पहले यह मूल्यांकन प्रक्रिया उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय अपना चुका है।