दिव्यांग व दृष्टिबाधित छात्रों के लिए राहत की खबर, सीबीएसई की पहल से परीक्षाओं में मिलेगी विशेष छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग अथवा दृष्टिबाधित छात्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से विशेष छूट दी जाएगी। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत हर शहर में दिव्यांग या दृष्टिबाधित छात्रों के लिए अलग से परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग चाहें तो अपनी परीक्षा के लिए विशेष तौर पर रीडर या लेखक की मांग कर सकते हैं। शर्त यह है कि जो भी स्क्राइब दिया जाएगा। उसकी योग्यता संबंधित परीक्षार्थी के मुकाबले अधिक न हो।
छात्र को यह भी छूट होगी है कि वह अपने लेखक या रीडर से परीक्षा से दो दिन पहले मिल सकता है। विशेष छात्रों के लिए हर शहर में कुछ परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि सभी छात्रों को एक साथ सुविधाजनक रूप से परीक्षा में शामिल कराया जा सके।
अतिरिक्त समय भी मिलेगा
उन विद्यालयों में दृष्टिबाधित विद्यालयों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। ऐसे छात्रों की उत्तर पुस्तिका अलग से बोर्ड के पास भेजनी होगी। दिव्यांग या दृष्टिबाधित छात्रों को विशेषतौर पर कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वह किसी भी प्रश्न को बड़ा करके देख सके।
विशेष दिव्यांगों को परीक्षाओं में विशेष समय की छूट दी जानी है। तीन घंटे की परीक्षा में 60 मिनट, ढाई घंटे की परीक्षा में 50 मिनट, दो घंटे की परीक्षा में 40 मिनट और डेढ़ घंटे की परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
सीबीएसई में यहां के प्रमाणपत्र होंगे मान्य
- किसी सरकारी अस्पताल, राज्य या केंद्र के अस्पताल में कार्यरत सीएमओ या मेडिकल ऑफिसर की ओर से जारी होने पर।
- नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, स्पैस्टिक सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी प्रमाणपत्र।
- भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त एनजीओ की ओर से जारी प्रमाणपत्र।