फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse new rule become student tension dehradun

CBSE के इस नए नियम को जानकर हो जाएगी अपील करने वाले स्टूडेंट्स की हवा टाइट

Thu, 22 Mar 2018 07:54 AM IST
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
cbse new rule become student tension dehradun
cbse - फोटो : अमर उजाला

सर, मुझे पास कर दो, मेरी शादी हो जाएगी, मेरे पिताजी बहुत मारेंगे... ऐसी अपील, धमकी या रोल नंबर और फोन नंबर उत्तर पुस्तिका पर लिखने पर सीधे नकल का मामला दर्ज होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए यह सख्त नियम लागू कर दिया है।

सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को भी इसके प्रति आगाह कर दिया गया है। बोर्ड के स्तर से छात्रों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह परीक्षा में अपने प्रश्नों के जवाब के अलावा कुछ भी न लिखें, उनका साल बर्बाद हो सकता है।

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के रवैये को लेकर भी सख्ती

cbse new rule become student tension dehradun
18 सीबीएसई स्कूलों के ढाई हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं के दौरान कई नियम लागू किए हैं। इसमें एक ओर जहां 10वीं की कॉपी का दो बार मूल्यांकन करने का नियम जारी किया गया है, वहीं छात्र-छात्राओं के रवैये को लेकर भी सख्ती की गई है।

तमाम छात्र हैं जो कि अपनी कॉपी में या तो रोल नंबर या मोबाइल नंबर लिख देते हैं या फिर कोई ऐसा आइडेंटिफिकेशन चिह्न लगा देते हैं, जिससे की पहचान हो जाए।

तमाम ऐसे भी छात्र हैं जो कि कई साल से फेल हो रहे हैं और कॉपी में एक अपील लिख देते हैं कि पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं होगी।

सीबीएसई ने इस साल सभी छात्र-छात्राओं के लिए सख्त नियम बनाया

cbse new rule become student tension dehradun
demo pic
कई छात्र ऐसे भी हैं जो कि उत्तर पुस्तिका में धमकी लिख देते हैं कि अगर पास नहीं किया तो जान दे दूंगा। पुराने वर्षों में कई मामले ऐसे भी प्रकाश में आए हैं, जब उत्तर पुस्तिका में छात्रों ने रुपये रख दिए।

सीबीएसई ने इस साल ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के लिए सख्त नियम बना दिया है। अगर छात्रों ने ऐसा किया और यह प्रकरण एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर के संज्ञान में आ गया तो सीधे कॉपी को अन फेयर मीन्स (यूएफएम) यानी नकल का मामला मान लिया जाएगा। इस कॉपी को जांचने के बजाए सीज कर सीबीएसई को भेज दिया जाएगा। इसके बाद उस छात्र के ऊपर नकल के मामले का केस चलाया जाएगा। ऐसे में संबंधित छात्र का साल भी बर्बाद हो सकता है।

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि छात्र ने कॉपी पर रोल नंबर, फोन नंबर या कोई भी पहचान का चिह्न, अपील, धमकी लिखी तो सीधे यूएफएम केस होगा। इसके बाद छात्र को उसी हिसाब से परीक्षा में बोर्ड का सामना करना होगा। लिहाजा, सभी छात्र पहले से ही सतर्क रहें।
- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed