फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse new guideline for neet exam

CBSE ने नीट के लिए तैयार किया सख्त शेड्यूल, ये पहनकर नहीं दे सकेंगे एग्जाम

Thu, 04 May 2017 09:18 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
cbse new guideline for neet exam
डेमो - फोटो : डेमो

मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में इस साल ड्रेस कोड के अलावा सख्त नियम लागू किए गए हैं।

विज्ञापन


सात मई को देशभर में होने जा रही इस परीक्षा में कोई भी कैंडिडेट न तो साड़ी पहन सकती है और न ही मेंहदी लगा सकती है। कृपाण, बुर्का, ताबीज, ब्रेसलेट सभी पर सख्ती से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने नीट एग्जाम की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली में सोमवार को अहम बैठक बुलाई। देर रात तक चली बैठक में तय कर दिया गया है कि जो भी कैंडिडेट ड्रेस कोड का पालन नहीं करेगा, उसे किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि कैंडिडेट्स की एंट्री भी परीक्षा केंद्रों पर दो स्लॉट में होगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर उनका एंट्री टाइम लिखा गया है। मेटल डिटेक्टर के अलावा देश भर में 100 से ज्यादा संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जा रहे हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि नीट में ड्रेस कोड पर खास फोकस किया गया है।
 

cbse new guideline for neet exam
cbse - फोटो : cbse

उन्होंने बताया कि पर्स, एटीएम कार्ड, लॉकेट, जूते, फुल स्लीव्स की शर्ट, घड़ी, सन ग्लास, हेयर क्लिप, रबर बैंड, चूड़ी आदि कुछ भी लेकर परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा हाथों पर कलर या मेंहदी लगाना भी एग्जाम से बाहर बैठा सकता है।

नीट में यह पहनने की छूट
हवाई चप्पल या सैंडल, हाफ टी-शर्ट या शर्ट, ट्राउजर, लैगिंस, लॉवर, प्लाजो, सलवार, हाफ स्लीव्स कुर्ती, टॉप, मंगल सूत्र। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के लूज कपड़े ही पहनने की इजाजत है। शर्ट या टी-शर्ट में बटन का साइज छोटा होना चाहिए।

सीबीएसई देगा पेन, कहीं और न मिलेगा
नीट एग्जाम के लिए सीबीएसई ने इस बार खास पेन तैयार करवाया है। एग्जाम सेंटर में एंट्री करने के बाद एडमिट कार्ड दिखाने पर यह पेन दिया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक यह पेन केवल नीट के लिए तैयार कराया गया है। लिहाजा, कहीं और बाजार से इस तरह का पेन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed