फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse Neet 2018 Result 2018 son of a grocer will serve as a doctor

CBSE NEET Result 2018: कड़ी मेहनत के बाद परचून वाले का बेटा डॉक्टर बनकर करेगा देश सेवा

Tue, 05 Jun 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jun 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Cbse Neet 2018 Result 2018 son of a grocer will serve as a doctor
Abhishek Pathak

परचून की दुकान चलाने वाले मोहनचंद्र पाठक का बेटा अभिषेक पाठक डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेगा। अभिषेक ने नीट में 536 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


अभिषेक का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर बागेश्वर या दूसरी दुर्गम जगह में सेवा दे। मूलरूप से बागेश्वर निवासी अभिषेक पाठक के लिए यह साल खुशियां लेकर आया।

गत वर्ष नीट में 450 अंक हासिल कर एमबीबीएस सीट से वंचित रहने वाले अभिषेक ने इस साल सीबीएसई नीट में 536 अंक हासिल किए हैं।

बागेश्वर से उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 90.2 अंक हासिल करने वाले अभिषेक पाठक ने जवाहर नवोदय विद्यालय से 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की थी।

इसके बाद बलूनी क्लासेज के सुपर-50 में उनका चयन हो गया। जिससे नि:शुल्क कोचिंग हासिल की। अभिषेक का कहना है कि गत वर्ष की नाकामी से हौसला नहीं हारा और दोबारा मेहनत से बेहतर रिजल्ट हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed