फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse compartment exam 2018 date sheet issued

इस दिन से होंगी CBSE कंपार्टमेंट की परीक्षा, यहां पढ़िए पूरा शेड्यूल

Tue, 26 Jun 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Cbse compartment exam 2018 date sheet issued
exam

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया। बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा16 जुलाई से शुरू होगी। 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं आठ दिनों में संपन्न होंगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पहले दिन विभिन्न भाषाओं की परीक्षा होगी। इसके बाद 17 जुलाई को मैथ्स, पेंटिंग और भारतीय संगीत की परीक्षा होगी। 18 जुलाई को सोशल साइंस, 19 जुलाई को साइंस थ्योरी और साइंस प्रैक्टिकल, 20 जुलाई को हिंदी कोर्स-ए और हिंदी कोर्स-बी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


21 जुलाई को इंगलिश कम्यूनिकेटिव और इंगलिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर की परीक्षा होगी। 23 जुलाई को उर्दू कोर्स-ए व बी और संस्कृत की परीक्षा, 24 जुलाई को फाउंडेशन कोर्स, बुक कीपिंग अकाउंटेंसी आदि की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने पूरा परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं केवल 16 जुलाई को ही होंगी। सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed