{"_id":"579a25344f1c1bf62e21e9e8","slug":"cbse-action-on-many-time-apply-in-neet-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट-2: कई आवेदन करने वालों पर CBSE सख्त, मांगा जवाब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट-2: कई आवेदन करने वालों पर CBSE सख्त, मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Jul 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
फॉर्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट-2 के लिए कई-कई आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से सीबीएसई ने ईमेल के जरिये एक बार फिर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर उनके सभी आवेदन निरस्त कर रजिल्ट रोक दिया जाएगा। साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई ने 24 जुलाई को नीट 2 परीक्षा का आयोजन देशभर में किया था। ऐसे कई अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कई आवेदन किए थे। जबकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीएसई ने सिर्फ एक आवेदन करने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
बोर्ड ने 16 जुलाई को ऐसे अभ्यर्थियों को ईमेल भेज 23 जुलाई तक जवाब मांगा था। जवाब न भेजने वाले अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने दोबारा ईमेल भेजा है और 30 जुलाई तक ईमेल के जरिये जवाब मांगा है।
विज्ञापन
यहां भेजें अपना जवाब : neet.dis@gmail.com