{"_id":"587fb1a94f1c1ba73feff0d0","slug":"cbse-12th-math-paper-will-be-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12वीं में इस बार नहीं रुलाएगा गणित का पेपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE 12वीं में इस बार नहीं रुलाएगा गणित का पेपर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं गणित का पेपर इस बार छात्रों को नहीं सताएगा। गत वर्ष संसद में मामला उठने के बाद इस बार बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि पेपर का डिफिकल्टी लेवल कम रहेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई का 12वीं गणित का पेपर गत वर्ष काफी मुश्किल और लंबा था। इस वजह से छात्र निर्धारित समय में पूरा प्रश्न पत्र हल नहीं कर पाए थे। विवाद इतना बढ़ा कि मामला संसद में भी उठा था।
विज्ञापन
लिहाजा, इस बार सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि गणित के पेपर का कठिनता का स्तर कम रहेगा। पेपर में पहली बार दो अंकों के शॉर्ट आंसर टाइप क्वैश्चन आएंगे।
साथ ही, इस बार पेपर में दस अंकों के हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल (हॉट्स) के प्रश्न आएंगे। इसके बाद पेपर दो सेक्शन में बंटा होगा। इसमें छह और अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार सीबीएसई 12वीं गणित का पेपर 20 मार्च को होगा।
विज्ञापन