फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse 12th exam topper girl success story

दुल्हन को सजाकर अपना भविष्य संवार रही दीक्षा, CBSE 12th में पाए 91%

Mon, 29 May 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 May 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
cbse 12th exam topper girl success story
diksha - फोटो : file photo

दुल्हन के हाथ-पैरों को मेहंदी के रंगों से सजाकर होनहार बेटी दीक्षा अपना भविष्य संवार रही है।

विज्ञापन


सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 91 फीसदी अंक हासिल करने वाली बेटी पढ़ाई और घर का खर्च चलाने के लिए शादियों में मेहंदी लगाने का काम करती है। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

मूलत: पिथौरागढ़ निवासी दीक्षा चंद का परिवार बालावाला में निवास करता है। मां रुक्मणी गृहणी हैं जबकि पिता कृष्ण कुमार चंद एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते हैं। पिता की तनख्वाह इतनी कि घर का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

खुद की पढ़ाई के लिए दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगाई

cbse 12th exam topper girl success story
CBSE 12th RESULT

ऐसे में दीक्षा और बेटे को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाना खासा मुश्किल था। हालांकि दीक्षा की लगन को देखकर वह कोशिश करते लेकिन मन मसोस कर रह जाते।

ऐसे में होनहार बेटी ने खुद की पढ़ाई के लिए शादियों में दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगाने का काम शुरू किया। आस-पास मोहल्ले में होने वाली हर शादी और तीज-त्योहार पर वह महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाती, जिससे उसे खर्च चलाने लायक पैसे मिल जाते।

परिवार का सहारा बनी बेटी की पढ़ाई पर काम का असर नहीं पड़ा। एक के बाद एक वह सफलता के झंडे गाड़ते हुए आगे बढ़ती रही। सितंबर 2016 में हुई राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता में उसने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया और 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार जीता। हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा में भी बेटी की स्वर्णिम सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed