{"_id":"5bbf7039bdec224ff16ab794","slug":"cbse-10th-students-will-qualify-exam-on-33-percent-marks-now","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: सीबीएसई ने बदला नियम, अब इतने फीसदी नंबरों पर पास होंगे10वीं के छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खुशखबर: सीबीएसई ने बदला नियम, अब इतने फीसदी नंबरों पर पास होंगे10वीं के छात्र
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अगर आप भी सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सीबीएसई ने छात्रों के लिए नियम में बदलाव किया है।
विज्ञापन
10वीं में अब केवल 33 प्रतिशत अंकों पर ही पास माना जाएगा। बोर्ड ने बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी कर दिया। अब 10वीं में किसी भी विषय में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 10वीं में अभी तक छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए थ्योरी में 33 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 33 प्रतिशत अंक अलग-अलग लाने पड़ते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
2019 की बोर्ड परीक्षाओं में यह लागू हो जाएगा
अब दोनों विषयों के कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने पर छात्र को पास माना जाएगा। बोर्ड का यह नियम वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं में यह लागू हो जाएगा।
आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं के स्किल विषयों की परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षाएं मार्च में होंगी।
आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं के स्किल विषयों की परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षाएं मार्च में होंगी।