{"_id":"593181b24f1c1b490dbdac03","slug":"cbse-10th-class-will-come-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th result: इंतजार खत्म, कल यहां देखिए परीक्षा परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE 10th result: इंतजार खत्म, कल यहां देखिए परीक्षा परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परिणाम शनिवार को करीब 11 बजे जारी हो जाएगा। इस बार होम पैटर्न पर आखिरी बार 97 हजार छात्रों ने परीक्षा दी है। अगले साल से केवल बोर्ड पैटर्न पर ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई देहरादून रीजन ने 10वीं की परीक्षाएं 259 केंद्रों पर आयोजित कराई। 10वीं में इस बार 1,34,500 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई के होम पैटर्न में आखिरी बार 97 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
अगले वर्ष से 10वीं में स्कूल आधारित होम पैटर्न परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। सीबीएसई रीजनल कार्यालय के मुताबिक इस बार 10वीं में 1499 स्कूलों के छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
केवल 38 हजार छात्र ऐसे थे जिन्होंने बोर्ड पैटर्न पर एग्जाम दिया था। 10वीं की परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होकर दस अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
यहां देखें परिणाम : www.cbseresults.nic.in
यहां देखें परिणाम : www.cbse.nic.in
यहां देखें परिणाम : www.results.nic.in