फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse 10th and 12th class exam registration starts

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, जल्दी करें...

Thu, 18 Oct 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
cbse 10th and 12th class exam registration starts

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की अगले वर्ष होने वाले 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का पंजीकरण शुरू हो गया है। अगर किसी स्कूल ने फर्जी तरीके से अनियमित छात्रों का पंजीकरण कराया तो उनकी मान्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड के देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय ने इस संबंध में सभी स्कूलों को पत्र जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं में 16 अक्तूबर से पांच नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के छात्रों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


इसके बाद छह से 22 नवंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ, 23 से 30 नवंबर तक 1000 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ, एक दिसंबर से सात दिसंबर तक 2000 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ और आठ से 14 दिसंबर तक 5000 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़े पर संबंधित स्कूल के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इस तिथि तक भी किसी ने पंजीकरण न कराया तो उस छात्र का पंजीकरण नहीं हो सकेगा। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने सभी स्कूलों को चेताया है कि वह किसी भी ऐसे छात्र का पंजीकरण बोर्ड परीक्षा में न कराएं जो कि उनके स्कूल में न पढ़ता हो। या नियमित कक्षाएं न लेता हो।

अगर ऐसा कोई छात्र पकड़ में आया तो इस फर्जीवाड़े पर संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण कराने के लिए स्कूलों को पहले सीबीएसई की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed