{"_id":"58c038934f1c1b9465dc4505","slug":"btech-admission-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक की तैयारी कर रहे युवाओंं के लिए बड़ी खबर, UTU ने लिया यह अहम निर्णय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीटेक की तैयारी कर रहे युवाओंं के लिए बड़ी खबर, UTU ने लिया यह अहम निर्णय
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
अगर आप बीटेक में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अगर आपने सतर्कता नहीं बरती तो आप एडमिशन से चूक भी सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, इस बार उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के बीटेक कॉलेजों की करीब 12 हजार सीटों पर ही एडमिशन होंगे। तकनीकी विवि ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही काउंसिलिंग बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में पूरी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
तकनीकी विवि में बीटेक की वैसे तो 12 हजार सीटें हैं लेकिन कई कॉलेजों ने इस साल सीटें कम कराने का प्र्रस्ताव भेजा हुआ है। यह प्रस्ताव शासन में लंबित है। अगर प्रस्ताव पास हुए तो कई कॉलेजों में सीटों की संख्या घटने से कुल सीटों की संख्या भी 12 हजार से नीचे चली जाएगी। इन सभी सीटों पर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) से दाखिले किए जाएंगे। तकनीकी विवि ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों ने उठाई मैन्यूअल काउंसिलिंग की आवाज
तकनीकी विवि के संबद्ध कई बीटेक कॉलेजों ने ऑनलाइन के बजाए मैन्यूअल काउंसिलिंग की आवाज उठाई है। उनका कहना है कि ऑनलाइन काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बावजूद तमाम छात्र एडमिशन नहीं लेते हैं। इसके बजाए वह सीधे द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में शामिल होते हैं। कॉलेज हर साल खाली रह जाने वाली बीटेक की कई हजार सीटों की वजह से भी यह आवाज उठा रहे हैं।
विवि ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही बीटेक काउंसिलिंग के लिए बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सभी पहलुओं पर फैसला लिया जाएगा और तिथियां तय की जाएंगी।
- प्रो. पीके गर्ग, कुलपति, यूटीयू