फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bsc in yog msc in yog phd in yog

उत्तराखंड के इस विवि से कर सकेंगे योग में बीएससी, एमएससी, पीएचडी 

Tue, 07 Aug 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
bsc in yog msc in yog phd in yog
योग - फोटो : amar ujala

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से अब योग में बीएससी, एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई कर सकेंगे। देश के छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों को साइंस से जुड़े योग के इन कोर्स के लिए चुना गया है। सरकार का मकसद योग को विज्ञान से जोड़कर जनता तक पहुंचाना है। अभी तक उत्तराखंड में योग के एमए या पीजी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हो रहे हैं। अब योग में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की पढ़ाई कर सकेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसके लिए स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बंगलूरू के कुलपति प्रो. एचआर नागेंद्र की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। यह समिति इन सभी विवि में कोर्स संचालित करने की व्यवस्था बनाने के साथ ही पाठ्यक्रम तैयार करेगी। योग के कोर्स के लिए चुने जाने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में गढ़वाल विवि का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, विश्व भारती शांति निकेतन पश्चिमी बंगाल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल, इंदिरा गांधी नेशनल ट्राईबल यूनिवर्सिटी, मध्य प्रदेश और मणिपुर यूनिवर्सिटी में योग के यह कोर्स चलाए जाएंगे। गढ़वाल विवि में योग के विशेष पाठ्यक्रम संचालित होने के बाद यह कोर्स विवि के संबद्ध कॉलेजों में भी संचालित हो सकेंगे। सरकार इन सभी विश्वविद्यालयों में योग के विभाग स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कोर्स होंगे संचालित 
कोर्स का नाम        अवधि 
बीएससी योग        तीन से छह साल  
एमएससी योग        दो से चार साल 
पीएचडी योग        यूजीसी के नियमानुसार 
पीजी डिप्लोमा इन योग        एक से दो साल 
पीजी डिप्लोमा इन योग थेरेपी    एक से दो साल 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed