{"_id":"58fdd2064f1c1b4766c0c1b6","slug":"bed-exam-schedule-of-garhwal-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 केंद्रों पर होगी गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
35 केंद्रों पर होगी गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 24 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा गढ़वाल के विभिन्न शहरों में 35 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा सात मई को आयोजित होनी है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. रमा मैखुरी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 14977 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश परीक्षा सात मई को सुबह 8 बजे से 11 बजे तथा 2 बजे से 5 बजे तक दो पारियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रो. मैखुरी ने बताया प्रवेश परीक्षा के लिए गढ़वाल के विभिन्न शहरों में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक दो दिन में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट में अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जनपदवार परीक्षा केंद्रों की स्थिति
चमोली-5, पौड़ी-6, टिहरी- 3, उत्तरकाशी-4, रुद्रप्रयाग-1, देहरादून-6 व हरिद्वार-8