फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BEd entrance examination date declared

बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, इस दिन से ऑनलाइन भरें आवेदन

Sun, 14 May 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 14 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance examination date declared

श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2017-19 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 27 जून को गढ़वाल मंडल के 11 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन


बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 मई से आनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।

ये रहेंगे परीक्षा केंद्र

BEd entrance examination date declared

इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, अगस्त्यमुनि, श्रीनगर, कोटद्वार, नई टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

एससी, एसटी छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 600 रुपये और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार शुल्क निर्धारित किया गया है। 20 मई से छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से परीक्षा फार्म डाउन लोड कर आनलाइन फार्म जमा कर सकते हैं।

​फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून और शुल्क जमा करने के लिए 17 जून की तिथि निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने से संबधित किसी भी समस्या के लिए छात्र-छात्राएं विवि मुख्यालय में संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed