फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BEd entrance examination 2018 declared for Sri Dev Suman University

इस दिन होगी श्रीदेव सुमन विवि की B Ed प्रवेश परीक्षा, ये है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 06 Jun 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Updated Wed, 06 Jun 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
 BEd entrance examination 2018 declared for Sri Dev Suman University

श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2018-20 की बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। परीक्षा अब 24 जून को आयोजित की जाएगी। छात्रों की मांग पर विवि ने 12 जून तक ऑन लाइन फार्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विवि को अब तक पांच हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2018-20 की बीएड प्रवेश परीक्षा पहले 17 जून को होनी थी। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि छात्रों की ओर से लगातार बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन

 BEd entrance examination 2018 declared for Sri Dev Suman University
apply online

छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए फार्म भरने और परीक्षा तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि अब छात्र-छात्राएं 12 जून तक ऑन लाइन आवेदन और 15 जून तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। 24 जून को गढ़वाल मंडल के 10 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि विवि की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 30 जून तक सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब तक पांच हजार आवेदन फार्म विवि में ऑन लाइन जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed