फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bams counselling start from friday.

उत्तराखंड: बीएएमएस की काउंसिलिंग कल से, सीटों पर संशय 

Thu, 27 Oct 2016 12:55 PM IST
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 27 Oct 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
bams counselling start from friday.
- फोटो : Demo Pic

उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की ओर से राज्य में बीएएमएस की सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी है। पर भारतीय केंद्रीय चिकित्सा परिषद (सीसीआईएम) के चुनावों की वजह से नई सीटों की मान्यता लटकी हुई है। इधर विवि प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से काउंसलिंग तिथि तक अनुमति मिलने की दशा में ही बढ़ी सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। मालूम हो कि राज्य में करीब 235 सीटों में वृद्धि होनी थी।

विज्ञापन


ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज हरिद्वार, गुरुकुल आयुर्वेदिक कालेज हरिद्वार समेत कई निजी कालेजों में बीएएमएस की करीब 270 सीटों पर प्रवेश के लिए 28 और 29 अक्तूबर को विवि परिसर में काउंसिलिंग होनी है। लेकिन केंद्र की ओर से विवि परिसर की 60 सीटों समेत अन्य कॉलेजों की 235 नई सीटों के लिए अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन


हरिद्वार के ऋषिकुल और गुरुकुल कालेज में करीब 90 सीटों में वृद्धि के आदेश भी जारी नहीं हो पाए हैं। रुड़की निवासी छात्रा जसप्रीत कौर ने बताया कि वह दो माह से सीट वृद्धि के इंतजार में हैं। इधर विवि ने काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी है, जबकि सीट वृद्धि को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। मालूम हो कि विवि ने पिछले साल सात अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी, इसके परिणाम 17 अगस्त को जारी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट वृद्धि को 12 मई को जारी हुआ था एलओआई
विवि की ओर से विगत 12 मई को ऋषिकुल हरिद्वार में 40 और गुरुकुल हरिद्वार में 50 सीटों में वृद्धि के संबंध केंद्र सरकार की ओर से जारी लेटर आफ इंटेंट (एलओआई) की जानकारी वेबसाइट पर जारी की थी। लेकिन उसके बाद जारी होने वाले लेटर आफ परमिशन (एलओपी) संबंधी आदेश अधर में लटका है। एलओआई जारी होने के बाद से छात्र सीट वृद्धि की उम्मीद लगाए बैठे थे।


गत वर्ष तक जितनी बीएएमएस की सीटें थी, उन पर प्रवेश के लिए यह काउंसलिंग हो रही है। सीसीआईएम चुनावों की वजह से नई सीटों की मान्यता लटकी है। यह कोई उत्तराखंड का मामला नहीं देश में कहीं भी बीएएमएस की सीटों को अनुमति नहीं मिली है। दूसरे चरण की काउंसलिंग तक मान्यता मिल जाएगी और दाखिले लिए जाएंगे। फिलहाल अंतिम तिथि 31 अक्तूबर होने की वजह से काउंसलिंग हो रही है। 
-डॉ. मृत्युंजय कुमार, रजिस्ट्रार उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed