{"_id":"58ae98f14f1c1ba03fb22f8a","slug":"b-tech-admission-after-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईटीआई के बाद बीटेक में दाखिले का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब आईटीआई के बाद बीटेक में दाखिले का मौका
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से आईटीआई करने वाले छात्र अपना कोर्स पूरा होने के बाद सीधे बीटेक में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(एनआईओएस) और तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच अहम करार हुआ है। इसके तहत आईटीआई की पढ़ाई के दौरान ही छात्र एनआईओएस से 12वीं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभी तक की व्यवस्था के हिसाब से 10वीं पास करने के बाद आईटीआई में दाखिला मिलता था। यहां से कोर्स पूरा करने के बाद छात्र सीधे पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और इसके बाद बीटेक सेकेंड ईयर में एडमिशन लेता था। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अब आईटीआई में एडमिशन के साथ ही छात्र एनआईओएस से 12वीं में एडमिशन ले सकते हैं। कोर्स पूरा करने के दौरान उनकी 12वीं भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद वह आईटीआई के बाद सीधे 12वीं के आधार पर बीटेक में एडमिशन ले सकते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब आईटीआई के छात्रों के लिए यह मौका आया है। प्रदेश में हर साल सभी सरकारी और निजी आईटीआई में करीब आठ हजार छात्र दाखिला लेते हैं। उनके अलावा आईटीआई के पुराने छात्र भी इस तरीके से बीटेक की राह चुन सकते हैं।
विज्ञापन
आईटीआई के तीन विषय 12वीं में जुड़ेंगे
एनआईओएस के इस अहम करार की एक और खास बात यह है कि छात्र के आईटीआई के तीन विषयों के अंक सीधे 12वीं में जुड़ेंगे। यानी यहां 12वीं करने के लिए छात्र को केवल दो अतिरिक्त विषय ही पढ़ने होंगे। इस तरह पांच विषयों के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।