फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   b.ed enterence exam in sri dev suman university

श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को 

Wed, 15 Jun 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Jun 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
b.ed enterence exam in sri dev suman university
बीएड परीक्षा - फोटो : file photo

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में नए सत्र के बीएड दाखिलों के लिए 17 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। विवि ने परीक्षा के शुल्क में 100 रुपये की बढ़ोतरी की है। विवि से संबद्ध 27 बीएड कॉलेजों में इससे दाखिले होंगे।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि की बीते सत्र की बीएड परीक्षाएं नहीं होने से अभी तक नए सत्र के दाखिलों पर स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी। दोबारा कुलपति का पदभार ग्रहण करने के बाद डा. यूएस रावत ने जुलाई तक परीक्षा कराने के बाद अगस्त में काउंसलिंग तय की है। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 17 जुलाई है।
विज्ञापन


सामान्य अभ्यर्थियों को इसके लिए 800 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है। उधर गढ़वाल विवि में पहले ही बीएड प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। इस परीक्षा में 11,037 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विवि जल्द ही इसका परिणाम जारी करेगा। इसके बाद काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल का ही रहेगा बीएड
एनसीटीई रेगुलेशन 2014 के तहत एक वर्षीय बीएड की अवधि बढ़ाकर दो साल हो गई है। पर इस साल एक अफवाह उड़ रही है कि इस साल बीएड एक साल का है।

मामले में एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एनसीटीई के जयपुर स्थित कार्यालय में अधिकारियों से मिला। उन्होंने बीएड पर स्थिति साफ करने की मांग की तो अधिकारियों ने बताया कि एनसीटीई की अवधि में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यह दो वर्ष का ही रहेगा। इसके साथ ही अवधि को लेकर पैदा हुआ असमंजस भी दूर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed