फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atul maheshwari scholarship exam on sunday.

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, इन बातों की रखें तैयारी 

Sun, 20 Nov 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Nov 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam on sunday.
Atul Maheshwari Scholarship

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। इनमें देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और हरिद्वार शामिल हैं। इस परीक्षा में कुल 532 परीक्षार्थी बैठेंगे। देहरादून में जहां 292, हरिद्वार में 89, कोटद्वार में 77 जबकि रुड़की में 74 परीक्षार्थी बैठेंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। एडमिट कार्ड पहले ही ऑनलाइन भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत रुड़की में 20 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित होने वाली यह परीक्षा पहली पाली में सुबह 11 बजे से होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को स्थान ग्रहण करना होगा। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी तथा डेढ़ घंटे तक चलेगी। प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र की प्रति साथ लेकर आना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार शहरों में सेंटर 
शहर --------- परीक्षा केंद्र---------------- परीक्षार्थी 
देहरादून --- एसजीआरआर पीजी कॉलेज पथरी बाग --- 292
हरिद्वार --- एचईसीपीजी कॉलेज छोटी नहर कनखल --- 89
कोटद्वार --- जीजीआईसी कोटद्वार --- 77
रुड़की --- ग्रीनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर --- 74 

...तो यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

atul maheshwari scholarship exam on sunday.
छात्रवृत्ति

जिन विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, वे इस लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले इस लिंक को गूगल में डालें। अब आपके सामने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 खुलेगा और उसके नीचे डाउनलोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा। उसके नीचे दो खाने बने हैं, पहले में ई-मेल आईडी डालने को कहा गया है और दूसरे में मोबाइल नंबर (जो आपने फार्म डाला था) डालें।

आप दोनों में से कोई भी एक चीज डालकर नीचे सम्मिट बटन पर क्लिक करें। उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा, क्योंकि एक ही नाम के कई विद्यार्थी हो सकते हैं। जैसे ही आप आपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा आएगा। आप उसे जैसे ही क्लिक करेंगे आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा। आप उसका प्रिंट ले लें।

...तो स्कूल का फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं
इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस बार एडमिट कार्ड ई-मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed