फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant Professor Examination admit card released on upsc website

असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Assistant Professor Examination admit card released on upsc website

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा प्रदेश में 29 अक्तूबर को होगी जबकि अपर निजी सचिव की परीक्षा 11 नवंबर 2017 को आयोजित की जाएगी। दोनों के प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके साथ ही रिजेक्ट आवेदन पत्रों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर : नौ विषयों की दो पालियों में परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय, उत्तराखंड) परीक्षा का आयोजन 29 अक्तूबर को प्रदेश में हल्द्वानी और हरिद्वार में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यह परीक्षा नौ विषयों में दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, रसायन विज्ञान और गणित की परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक संस्कृत, इतिहास, वनस्पति विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

 Assistant Professor Examination admit card released on upsc website

तीन शहरोें में होगी अपर निजी सचिव परीक्षा
उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, अपर निजी सचिव परीक्षा प्रदेश के तीन शहरों देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा वास्तुनिष्ठ प्रश्नों वाली होगी।

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.ukpsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed