{"_id":"5b7e44b542c79246547c48fa","slug":"apply-online-for-llb-admission-in-dehradun-dav-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में शुरू हुए LLB के एडमिशन, यहां करें ऑनलाइन अावेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी कॉलेज में शुरू हुए LLB के एडमिशन, यहां करें ऑनलाइन अावेदन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन किया जा सकता है। महाविद्यालय में पहली बार एलएलबी में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की गई है। कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटें हैं।
विज्ञापन
इस साल स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम न आने की वजह से दाखिला प्रक्रिया में देरी हुई है। अमूमन कॉलेज में हर साल जुलाई में एलएलबी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस साल ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के परिणाम न आने की वजह से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विधि विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट davpgcollege.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन