फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apply for phd in IGNOU.

PHD करना चाहते हैं तो इग्नू में करें अप्लाई

Fri, 30 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
apply for phd in IGNOU.
इग्नू लोगो - फोटो : logo

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से हरी झंडी मिलने के बाद अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पीएचडी और एमफिल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत चार दिसंबर को देश के 13 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इग्नू ने पीएचडी में 34 और एमफिल में सात विषयों में आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तय की गई है। चार दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। एमफिल के लिए मास्टर डिग्री में सामान्य वर्ग के लिए 55 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। पीएचडी में प्रवेश परीक्षा होने के बाद इंटरव्यू भी लिए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


आवेदन का शुल्क एक हजार रुपये है। बता दें कि यूजीसी ने 2009 में इग्नू सहित सभी मुक्त विश्वविद्यालयों में पीएचडी पर रोक लगा दी थी। हाल ही में यह रोक हटाई गई है। अब पीएचडी यूजीसी के नए रेगुलेशन के हिसाब से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों में पीएचडी का मौका
हिंदी, अंग्रेजी, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, इकोनोमिक्स, कॉमर्स, लॉ, जियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, लाइफ साइंस, बायोकैमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सोशल वर्क, फूड एंड न्यूट्रिशियन, डिस्टेंस एजुकेशन, रूरल डेवलपमेंट, फाइन आर्ट्स, थियेटर आर्ट्स, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, नर्सिंग व मैनेजमेंट।

इन विषयों में है एमफिल का मौका
कॉमर्स, सोशियोलॉजी, इकोनोमिक्स, डिस्टेंस एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, ट्रांसलेशन स्टडीज और सोशल वर्क।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed