फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apply for garhwal university Special marks improvement exam

गढ़वाल विवि: विशेष अंक सुधार परीक्षा के लिए चार से करें आवेदन

Wed, 03 Oct 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल) Updated Wed, 03 Oct 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
apply for garhwal university Special marks improvement exam
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल विवि प्रशासन ने स्नातक स्तर के पंचम व षष्टम सेमेस्टर की विशेष अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन तिथि घोषित कर दी है। छात्र परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन चार अक्तूबर से कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर नियत की गई है। 

विज्ञापन


बीते 23 जुलाई को विवि की कार्यपरिषद में निर्णय लिया गया था कि स्नातक स्तर पर जो छात्र किसी कारणवश पंचम व षष्टम सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए उनके लिए अंक सुधार परीक्षा का एक अंतिम अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में बुधवार को विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने विज्ञप्ति जारी कर विशेष अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। विज्ञप्ति के अनुसार छात्र चार अक्टूबर से 10 अक्तूबर तक विशेष अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष अंक सुधार परीक्षा की संभावित तिथि 20 अक्तूबर नियत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed