फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apply for CA CPT Exam hurry till 25 october

आज से यहां करें सीए सीपीटी के लिए आवेदन, 25 अक्टूबर तक पंजीकरण कराने का मौका

Thu, 04 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Apply for CA CPT Exam hurry till 25 october
फाइल फोटो

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए आज से आप पंजीकरण करा सकते हैं। 16 दिसंबर को इसकी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

विज्ञापन


आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चार अक्तूबर से 25 अक्टूबर 2018 तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद पंजीकरण कराने के लिए विलंब शुल्क देना होगा। 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। उसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। आईसीएआई की ओर से देशभर में सीए सीपीटी का आयोजन 16 दिसंबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। काठमांडू (नेपाल) में जो अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें 1700 रुपये शुल्क देना होगा। अबू धाबी, दोहा, मस्कट में परीक्षा देने वालों को 300 डॉलर शुल्क देना होगा। 16 दिसंबर 2018 को सीपीटी का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे होगा। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। परीक्षा के लिए भारत में 196 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वेबसाइट : www.icai.org

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed