25 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी समूह ‘ग’ की लिखित परीक्षा,13 मई की दो परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह ‘ग’ श्रेणी की 180 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा छोड़ दी। रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के 13 जिलों में 131 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की। जिसमें 30 हजार 444 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिला के दो परीक्षा केंद्रों से चार अभ्यर्थी रिकॉर्ड के रखनी जाने वाली ओएमआर शीट की प्रतियां साथ ले गए। बाद में अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र आकर वापस जमा कराई।
चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, ग्रेडिंग पर्यवेक्षक, नलकूप चालक, कार्य पर्यवेक्षक और राजस्व सहायक के रिक्त पदों के जारी चार विज्ञापनों की समायोजन के आधार पर एक ही लिखित परीक्षा कराई गई। सुबह 10 से 12 बजे तक प्रदेशभर में 131 सेंटरों पर कुल 55336 अभ्यर्थियों में से 30444 ने परीक्षा दी। जबकि 24892 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए आयोग की ओर से सभी सेंटरों पर अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी ली गई।
13 मई को दो परीक्षाएं, प्रवेश पत्र जारी
चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी सेंटरों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिला के दो केंद्रों में चार अभ्यर्थी ओएमआर की द्वितीय प्रति भी साथ ले गए। जो रिकॉर्ड के लिए ट्रेजरी में रखी जाती है। बाद में अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा करा दी है। आयोग ने चार सेटों की आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न व उत्तर पुस्तिका पर कोई आपत्ति है तो वे 13 मई तक दर्ज करा सकते हैं।
13 मई को दो परीक्षाएं, प्रवेश पत्र जारी
चयन आयोग की ओर से 13 मई को विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 129 पदों व वन विभाग में सर्वेयर के 21 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। सहायक लेखाकार पद के लिए 9640 व सर्वेयर पद के लिए 1457 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पात्र हैं।