{"_id":"5b0d09074f1c1bab6e8b521d","slug":"applicant-facing-problem-due-to-many-exam-of-uou","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ तीन इम्तिहान, बढ़ी परीक्षार्थियों की मुश्किलें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक साथ तीन इम्तिहान, बढ़ी परीक्षार्थियों की मुश्किलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 29 May 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, डीएलएड और इग्नू की परीक्षाएं एक साथ शुरू होने से सैकड़ों परीक्षार्थी पसोपेश में हैं।
विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा 31 मई से शुरू हो रही है। इसमें निजी स्कूलों के साथ ही कुछ सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी परीक्षा देंगे। डीएलएड की परीक्षा पहली और दो जून को भी है। पहली जून से ही उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और इग्नू की परीक्षा भी शुरू हो रही हैं।
डीएलएड की परीक्षा देने वाले ऐसे अध्यापकों की भी बड़ी संख्या हैं, जो उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी भी हैं। मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा समय सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक तथा दूसरी पाली में ढाई बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक निर्धारित है, यही समय डीएलएड की परीक्षा का है। डीएलएड की परीक्षा देने वाले अध्यापकों में भी काफी शिक्षक ऐसे भी हैं जो यूओयू या फिर इग्नू की परीक्षा में भी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी डीएलएड की परीक्षा
- श्रीगुरुतेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 549 परीक्षार्थी
- क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 568 परीक्षार्थी
- हिमालया विद्या मंदिर स्कूल, बरेली रोड - 470 परीक्षार्थी
- एमबी इंटर कालेज, दो नहरिया रोड - 552 परीक्षार्थी
- जीआईसी, रामनगर - 281 परीक्षार्थी
- एमपी हिंदू इंटर कालेज, रामनगर - 769 परीक्षार्थी
यूओयू का परीक्षा केंद्र
- एमबीपीजी कालेज परीक्षा केंद्र - 10,500 परीक्षार्थी
- पहली जून से परीक्षाएं बीए शिक्षाशास्त्र, ज्योतिशास्त्र, बीकॉम, बीएससी एमए उर्दू, एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, एमएसडब्ल्यू, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, एमबीए आदि।
विज्ञापन
इग्नू की परीक्षाएं
- एमबीपीजी कालेज परीक्षा केंद्र - 544 परीक्षार्थी
- पहली जून से बीए, एमए समाजशास्त्र, कंप्यूटरशास्त्र, लाइब्रेरी साइंस, एमएसडब्ल्यू आदि। इस केंद्र पर हल्द्वानी के अलावा पंतनगर के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
यूओयू छह माह बाद परीक्षा देने का देगा मौका
जिन परीक्षार्थियों की एक ही दिन में यूओयू के साथ ही डीएलएड की परीक्षा भी है तो ऐसे परीक्षार्थी यूओयू को परीक्षा को छोड़ने की सूचना परीक्षा से पहले दे दें। उनकी परीक्षा छह माह बाद कराई जाएगी। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- प्रोफेसर नागेश्वर राव, कुलपति यूओयू