{"_id":"586d146c4f1c1b005215a0e2","slug":"all-india-bar-exam-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया बार एग्जाम की डेट घोषित, 6 जनवरी से आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऑल इंडिया बार एग्जाम की डेट घोषित, 6 जनवरी से आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Jan 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ओर से एलएलबी पास युवाओं के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) का आयोजन 27 फरवरी 2017 को किया जाएगा। बीसीआई ने इसकी संभावित तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए छह जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया की ओर से होने वाले एआईबीई की आवेदन प्रक्रिया के तहत वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण छह जनवरी से शुरू होगा। जल्द ही विस्तारित नोटिफिकेशन आ जाएगा।
विज्ञापन
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.allindiabarexamination.com
संभावना जताई जा रही है कि इस बार ऑनलाइन शुल्क जमा किया जा सकेगा। यह परीक्षा उन युवाओं को पास करनी होती है, जिन्हें एलएलबी के बाद वकालत करनी है।
ऑनलाइन आवेदन को यह जरूरी
ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थी को एडवोकेट आईडी (अगर स्टेट बार काउंसिल ने दी हो) के अलावा एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर हो) और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर हो) की स्कैन कॉपी रखना जरूरी है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को यह ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन