{"_id":"57ca53b54f1c1bd4352cb8cb","slug":"after-recounting-pravesh-won-for-gs-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"DBS में रिकाउंटिंग के बाद प्रवेश बने महासचिव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DBS में रिकाउंटिंग के बाद प्रवेश बने महासचिव
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते प्रवेश परमार
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ महासचिव पद पर लगा कुहरा रिकाउंटिंग के बाद छंट गया। विकास ग्रुप ने लगातार दूसरे साल जीत का परचम फहराया। इस पद पर बृहस्पतिवार को एनएसयूआई की तीन वोट से हार के बाद विवाद हो गया था, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार को रिकाउंटिंग कराई।
विज्ञापन
डीबीएस कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुए छात्र संघ चुनावों की मतगणना के बाद लगातार दूसरे साल विकास ग्रुप के महासचिव प्रत्याशी प्रवेश परमार ने एनएसयूआई के प्रत्याशी आकाश राठौर को तीन वोटों से शिकस्त दी। इस पर एनएसयूआई ने हंगामा खड़ा कर दिया। एनएसयूआई प्रत्याशी का आरोप था कि जीत के हकदार वह हैं, विकास ग्रुप के प्रत्याशी को गलत काउंटिंग का फायदा मिला है।
विज्ञापन
इस आधार पर उन्होंने कॉलेज में महासचिव प्रत्याशी के लिए दोबारा काउंटिंग की मांग की थी, जिसे कॉलेज प्रशासन ने मानते हुए शुक्रवार की शाम चार बजे रिकाउंटिंग कराने का फैसला लिया था। रिकाउंटिंग शुरू होने के वक्त विकास ग्रुप ने प्राचार्य को घेर लिया। उनका कहना है कि वह इस पद पर रिकाउंटिंग नहीं चाहते हैं। उन्होंने रिकाउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई तो प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी तरह का कोई पक्षपात या गड़बड़ी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
साढ़े पांच बजे शुरू हुई रिकाउंटिंग
इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे रिकाउंटिंग शुरू हो पाई। करीब साढ़े नौ बजे तक चली पुनर्मतगणना के बाद परिणाम में कोई अंतर नहीं आया। विकास ग्रुप के प्रत्याशी प्रवेश परमार ही कॉलेज में महासचिव चुने गए। रिकाउंटिंग में उनका एक वोट और बढ़ गया। अब उनकी जीत का अंतर चार वोट का है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय और अपर मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल पाल ने प्रवेश परमार के महासचिव होने की घोषणा की।
इसके बाद विकास ग्रुप ने कॉलेज परिसर में जुलूस निकालकर खूब जश्न मनाया। ग्रुप के संस्थापक विकास नेगी का कहना है कि छात्रों ने जिन उम्मीदों के साथ विकास ग्रुप पर भरोसा जताया है, उनका प्रत्याशी उन्हें पूरी करने को सदैव तत्पर रहेगा।