{"_id":"5764e8be4f1c1b515911bf14","slug":"adopted-girl-child-by-upes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के साथ पेट्रोलियम यूनि, 51 ने लहराया परचम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बेटियों के साथ पेट्रोलियम यूनि, 51 ने लहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
बेटियां
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज की ओर से 51 गोद ली हुई बेटियों के लिए समारोह का आयोजन किया गया। बेटियों के शिक्षक और अभिभावकों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यूपीईएस के आसपास के 12 किलोमीटर दायरे के बिधोली, बकारना, अपर कंडोली, पौंधा, डुंगा, मसरास पट्टी, खारा खेत की बेटियों को सपोर्ट करने के लिए विवि ने इन्हें गोद लिया हुआ है। यूपीईएस की इन बेटियों में से एक ने पहला स्थान, पांच छात्राओं ने दूसरा स्थान और सात छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विवि की सराहनीय पहल
यह सभी बेटियां कक्षा एक से आठ में पढ़ती हैं। इनमें से चार बेटियों ने इस साल दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है। चार बेटियों ने इस साल 12वीं की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास की है। चार बेटियां इन दिनों अपना ग्रेजुएशन कर रही हैं। विवि की ओर से न केवल इन छात्राओं को पढ़ाया जाता है बल्कि इनके व्यक्तित्व विकास के लिए प्रोग्राम भी चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान छात्राओं को साइकिल दी गई। यूनिवर्सिटी के फाउंडर संजय कौल ने समारोह में बेटियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सीईओ उत्पल घोष, चांसलर डॉ. एसजे चोपड़ा, वाइस चांसलर डॉ. श्री हरि, सीनियर डायरेक्टर ऑपरेशंस संजीव और डायरेक्टर एडमिन ब्रिगेडियर एसएस ढिल्लन रिटा. सहित भारी संख्या में अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।