फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission process starts in srinagar medical college

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sun, 28 Aug 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 28 Aug 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
admission process starts in srinagar medical college
दाखिला - फोटो : file photo

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सोमवार से ऑल इंडिया (अखिल भारतीय) कोटे की 15 सीटों पर दाखिला होगा। कॉलेज प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया के लिए प्रवेश समिति और मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


यहां बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीट हैं। इसमें 85 राज्य कोटे की और 15 अखिल भारतीय स्तर पर सफल अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं। प्रथम केंद्रीय काउंसिलिंग के माध्यम से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को आवंटित 15 सीटों के लिए सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी जो तीन सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रो. रेनूबाला की अध्यक्षता में प्रवेश समिति गठित की गई है। समिति प्रवेश के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके पश्चात अभ्यर्थियों का मेडिकल बोर्ड की देखरेख में परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थी मेडिकल की पढ़ाई के लायक शारीरिक रुप से फिट है कि नहीं। मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों की फीस जमा होगी। इसके बाद उन्हें छात्रावास आवंटित कर दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि नौ और 10 सितंबर को दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया होगी। प्रो. रावत ने बताया कि मेडिकल बोर्ड में हड्डी रोग, नेत्र रोग, मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नाक-गला-कान रोग और पैथोलाजी विभाग के चिकित्सक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed