फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission open in gb pant university

जीबी पंत विवि में नए सत्र के दाखिलों के लिए करें अप्लाई

Fri, 24 Feb 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Feb 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
admission open in gb pant university
admission 2017 - फोटो : demo pic

गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय (पंतनगर यूनिवर्सिटी) में नए सत्र के स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सभी कोर्स में केवल प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा तीन और चार जून को होगी।

विज्ञापन


जीबी पंत विवि की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी ऑनर्स कम्यूनिटी साइंस, बीवीएससी एंड एएच, बीएफ एससी, बीएससी फू ड टेक्नोलॉजी, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बीटेक इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, बीटेक इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के अलावा एमसीए और एग्रीकल्चर इकोनोमिक्स, एग्रोनोमी, एग्रोमेट्रोलॉजी, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड कम्यूनिकेशन समेत तमाम विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


परास्नातक और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा तीन जून को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। एमसीए की प्रवेश परीक्षा तीन जून को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। स्नातक कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा चार जून को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक कोर्स के लिए अल्मोड़ा, देहरादून, पंतनगर, ऋषिकेश, पिथौरागढ़ और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र होंगे। परास्नातक कोर्स के लिए देहरादून और पंतनगर, जबकि एमसीए और पीएचडी के लिए केवल पंतनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1200 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
स्नातक, एमसीए, पीएचडी के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2017
स्नातक, एमसीए, पीएचडी में शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 03 अप्रैल 2017
ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि : 05 अप्रैल 2017

यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.gbpuat.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed