फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission in plastic engineering dehradun

प्लास्टिक इंजीनियरिंग में आवेदन प्रक्रिया शुरू, इच्छुक हैं तो ऐसे करें आवेदन

Mon, 21 May 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला Updated Mon, 21 May 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
admission in plastic engineering dehradun
engineering

डोईवाला में तैयार हो रहा केंद्रीय रसायन एंड पेट्रो रसायन मंत्रालय का सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग (सिपेट) का शैक्षिक सत्र अगस्त से शुरू हो जाएगा। जुलाई माह तक जरूरी सभी मशीनें काम करना भी शुरू कर देगी।

विज्ञापन


इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया हैं। सिपेट का 33वां संस्थान डोईवाला में अंतिम चरण में है। बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री अंनत कुमार ने बीते 14 जनवरी को सिपेट का शुभारंभ करना था, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने से सिपेट शुरू नही हो सका। डोईवाला के आईटीआई भवन को लेकर इसको केंद्रीय स्तर के संस्था सिपेट के लिए व्यवस्थित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


संस्थान के लिए अब तक नौ लोगों का स्टॉफ नियुक्त भी हो चुका है। आने वाले सालों से डोईवाला सिपेट से प्रदेश को प्लास्टिक इंजीनियर मिलने शुरू हो जाएंगे। संस्थान में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ 70 प्रतिशत प्रेक्टिकल की शिक्षा दी जाएगी। वर्तमान समय में प्लास्टिक के अधिक चलन से रोजगार की मिलने वाली अपार संभावनाऐं भी संस्थान से तराशी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में मिल रहा है प्रवेश 

admission in plastic engineering dehradun
Admission
संभावित अगस्त माह से शुरू हो रहे सिपेट डोईवाला में डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। 28 अप्रैल से आवेदन शुरू हो चुके हैं जोकि 27 जून तक लिए जाएंगे।

एक जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। डोईवाला में डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नालॉजी (डीपीएमटी) और डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नालॉजी (डीपीटी) के लिए दसवीं पास आवेदन कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम तीन-तीन साल के हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (पीजीडी- पीपीटी) को डेढ़ वर्षीय पाठ्यक्रम विज्ञान स्नातक रसायन विषय से करने वाले के लिए हैं। तीनों कोर्सेस के लिए 120 -120 सीटें रखी गई हैं।  

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : https://www.cipet.gov.in/
 
सिपेट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। जुलाई माह में प्लास्टिक प्रोसेसिंग में इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग, एक्स्टुजन के अलावा टूल रूम में सीइनसी लेथ, मिलिंग, वायरकट, ईडीएम आदि मशीनें लग जाएगी। इसके बाद अगस्त माह से शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। युवाओं को प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।   
- अभिषेक राजवंश, प्रभारी परियोजना, सिपेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed