{"_id":"581c26cf4f1c1bc52b437037","slug":"admission-in-dav-pg-college-will-end-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में शनिवार को समाप्त होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी में शनिवार को समाप्त होगी प्रवेश प्रक्रिया
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में बची सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पांच नवंबर को समाप्त कर दी जाएगी। इस बीच विवि स्नातक व पीजी प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि सात नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि डीएवी कालेज में सभी कक्षाओं में प्रवेश लगभग पूरे हो गए हैं। जिन कक्षाओं में कुछ सीटें रह गई हैं, उनमें पांच नवंबर को प्रवेश कर प्रवेश प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विवि के परीक्षा फ ॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि सात नवंबर है।
विज्ञापन
इसके साथ छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी प्रमाण पत्रों के साथ कालेज में जमा करानी होगी, जिसकी अंतिम तिथि दस नवंबर है। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों को ऑनलाइन फार्म भरने व प्रिंट आउट निकालने के लिए गढ़वाल विवि की वेबसाइट www.hnbguedrp.in पर लॉग ऑन करना होगा।
विज्ञापन