{"_id":"579a61154f1c1ba40721e0b4","slug":"admission-date-in-dav-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी, एक अगस्त तक मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी में दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी, एक अगस्त तक मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश
- फोटो : demo pic
डीएवी पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष में दाखिलों की तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन अब प्रथम मेरिट में चयनित छात्रों को एक अगस्त तक एडमिशन का मौका देगा। वहीं एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए शुक्रवार से फॉर्म मिलने शुरू होंगे।
डीएवी पीजी कॉलेज में 22 जुलाई को पहली मेरिट जारी होने के बाद 24 जुलाई से बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू हुए थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि पहले छात्र 28 जुलाई तक एडमिशन ले सकते थे, जिसे छात्रों की मांग पर बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब पहली मेरिट में चयनित छात्र डीएवी में 1 अगस्त 2016 तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज में एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। छात्र कॉलेज के काउंटर नंबर 6 से मेरिट फॉर्म खरीद सकते हैं। पीजी में भी मेरिट के आधार पर ही एडमिशन किए जाएंगे।