फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP won mkp student union election.

MKP में ABVP ने किया सूपड़ा साफ, लगातार सातवीं जीत

Wed, 31 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
ABVP won mkp student union election.
abvp won mkp election - फोटो : AmarUjala

एमकेपी पीजी कॉलेज में लगातार सातवीं बार एबीवीपी ने जीत का परचम लहराया है। एबीवीपी की प्रत्याशी साक्षी शंकर को छात्र संघ अध्यक्ष चुना गया। एनएसयूआई, विकास ग्रुप और सीवाईएसएफ के प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकाबला काफी नजदीकी दिखा।

विज्ञापन


एमकेपी में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे छात्रसंघ चुनाव शुरू हुए। मौसम सामान्य रहने की वजह से इस साल कॉलेज में छात्राओं में वोटिंग का जबर्दस्त उत्साह नजर आया। छात्राओं ने लंबी कतारों में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज गेट के बाहर भी चुनावी माहौल नजर आया। प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करती नजर आईं। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरू से ही एबीवीपी की धड़कने निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़ाए रखी।
विज्ञापन


पहले कक्ष की मतगणना के बाद एबीवीपी की प्रत्याशी साक्षी शंकर 83 और निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन 141 वोट पर पहुंची तो मुश्किलें बढ़ गई। हालांकि इसके बाद यह अंतर कम होता चला गया। अध्यक्ष पद की विजेता साक्षी शंकर ने चुनाव में 280 वोट हासिल किए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन अंसारी 271 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एबीवीपी की प्रत्याशी वैशाली यादव ने चुनाव में 304 वोट हासिल किए, जबकि विकास ग्रुप की प्रत्याशी शिवानी चमोली को 303 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पद पर कौन जीता, कौन हारा

ABVP won mkp student union election.
जीत के बाद जश्न मनाते एबीवीपी नेता - फोटो : AmarUjala

अध्यक्ष
विजेता (एबीवीपी): साक्षी शंकर(वोट)
उप विजेता(निर्दलीय) : नसरीन अंसारी(वोट)

उपाध्यक्ष
विजेता(एबीवीपी) : मीनाक्षी(वोट)
उप विजेता(सीवाईएसएफ) : रक्षा चौकियाल(वोट)

सचिव
विजेता (एबीवीपी): आरती भंडारी(वोट)
उप विजेता(एसएफआई) : आकांक्षा(वोट)

सहसचिव
विजेता (एबीवीपी): जैसमीन कौर(वोट)
उप विजेता (सीवाईएसएफ): लक्ष्मी पांडे(वोट)

विवि प्रतिनिधि
विजेता (एबीवीपी): वैशाली यादव(वोट)
उप विजेता (विकास ग्रुप): शिवानी चमोली(वोट)

कोषाध्यक्ष
विजेता (एबीवीपी): वृद्धि विजय(वोट)
उप विजेता(सीवाईएसएफ) : प्रियांजली भल्ला(वोट)

कार्यकारिणी सदस्य
आरती लोधी को 443 वोट, फरहाना परवीन को 477 वोट, ज्योति गौड़ को 471 वोट, खुशनुमा खान को 417 वोट, महिमा को 370 वोट, प्रतिभा को 393 वोट, सोनिया गौतम को 395 वोट, तबस्सुम जहां को 412 वोट और वर्षा मथुरिया को 374 वोट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed