फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP declare rahul kumar to presidential candidate in dav.

राहुल बने DAV में एबीवीपी के अध्यक्ष पद का चेहरा

Sat, 27 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
ABVP declare rahul kumar to presidential candidate in dav.
राहुल कुमार - फोटो : AmarUjala

लंबे इंतजार और भारी कशमकश के बाद आखिरकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर टिकट फाइनल कर ही दिया। संगठन ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार को टिकट देने का एलान किया है।

विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में इस साल एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार राहुल कुमार और संजय तोमर दम आजमां रहे थे। कई दिनों से देर रात तक टिकट पर मंथन चल रहा था। दोनों ही दावेदार अपने-अपने तरीके से संगठन के पदाधिकारियों को लुभाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात भी देर तक टिकट पर मंथन हुआ। दोनों के ही पक्ष में जबर्दस्त पैरवी की गई थी लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया था। शुक्रवार को दोबारा रात को बैठक शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने के निर्देश

ABVP declare rahul kumar to presidential candidate in dav.
राहुल कुमार - फोटो : fb

बैठक में तय किया गया कि डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी से राहुल कुमार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे। संगठन ने यह भी निर्देश दिया है कि राहुल कुमार को विजयी बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव प्रचार करेंगे।

हालांकि टिकट मिलने पर दूसरा पक्ष संतुष्ट नजर नहीं आया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि दूसरा पक्ष संगठन के फैसले के तहत राहुल कुमार को सपोर्ट करेगा या निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोकेगा। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव ने टिकट देने की जानकारी जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed