{"_id":"579641254f1c1b356421e2b6","slug":"9-thousands-b-tech-seats-empty-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बीटेक का बुरा हाल, काउंसलिंग के बाद 9772 सीटें खाली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड: बीटेक का बुरा हाल, काउंसलिंग के बाद 9772 सीटें खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
काउंसलिंग
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इस बार बीटेक के हालात बुरे नजर आ रहे हैं। पहले चरण की काउंसलिंग और एडमिशन खत्म होने के बाद भी सूबे में बीटेक की 9772 सीटें खाली रह गई हैं। पहले चरण में यूं तो 2832 सीटें आवंटित हुई थी, लेकिन इनमें से महज 1274 छात्रों ने ही दाखिला लिया।
विज्ञापन
1558 छात्रों को सीट अलॉट होने के बावजूद वह एडमिशन लेने नहीं आए। विवि से संबद्ध कई कॉलेजों में तो एक भी सीट अलॉट नहीं हुई। कई कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें एक से सात सीटें अलॉट तो हुई, लेकिन भरी ही नहीं हैं।
विज्ञापन
कितनी सीटें अलॉट और कितनी भरी
कॉलेज का नाम- अलॉट सीट- भरी सीट
कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, पंतनगर -356- 256
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी- 374- 210
बीटी कुमाऊं इंस्टीट्यूट, द्वाराहाट- 410- 206
कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस, पंतनगर- 42- 18
टीएचडीसी टिहरी- 282- 140
एसआईटी पिथौरागढ़- 244- 78
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर- 259- 73
बिरला इंस्टीट्यूट, भीमताल- 99- 34
कोर, रुड़की- 299- 124
आम्रपाली इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी- 66- 7
शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून- 18- 11
जीआरडी इंस्टीट्यूट, देहरादून- 7- 2
क्वांटम स्कूल, रुड़की- 79- 14
देवभूमि इंस्टीट्यूट, मांडूवाला- 18- 8
डीबीआईटीई मांडूवाला- 17- 7
रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की- 19- 2
तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून- 13- 4
जेबीआईटी, देहरादून- 21- 10
बिहाईव कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून- 19- 1
द्रोणाज कॉलेज, देहरादून- 0- 0
दून इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, ऋषिकेश- 19- 2
फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, रुड़की- 4- 0
सूरजमल एजुकेशन ट्रस्ट, किच्छा- 6- 2
आईटीआर, रुड़की- 13- 0
बिशंबर सहाय इंस्टीट्यूट, रुड़की- 9- 0
माया इंस्टीट्यूट, सेलाकुई, देहरादून- 1- 0
रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- 14- 1
एमआईईटी, कुमाऊं, हल्द्वानी- 6- 0
बीएसएम रुड़की- 32- 4
रामानंद इंस्टीट्यूट, हरिद्वार- 0- 0
विमैन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून- 86- 60
अब दूसरे चरण से उम्मीद
तकनीकी विश्वविद्यालय ने अब खाली पड़ी बीटेक सीटों के लिए दूसरे चरण की बीटेक काउंसलिंग शुरू कर दी है। दूसरे चरण के तहत 25 जुलाई से 27 जुलाई तक काउंसलिंग शुल्क जमा कराया जा सकता है। इसके बाद 27 से 29 जुलाई तक पंजीकरण व च्वाइस लॉक का विकल्प रहेगा। 31 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 अगस्त तक छात्रों के दाखिले होंगे।
विज्ञापन
पांच वर्षों में सबसे बुरे हालात
प्रदेश में बीटेक के बीते पांच वर्षों में इस साल सबसे बुरे हालात हैं। तीन साल से लगातार पहले चरण में 1500 से 2500 सीटें भर जाती थी लेकिन इस साल एडमिशन का आंकड़ा सबसे नीचे 826 तक आ गया है। न केवल विवि प्रशासन बल्कि संबद्ध कॉलेज भी इससे परेशान हैं। बीटेक के इसी सूनेपन की वजह से अब तक तीन से अधिक कॉलेज बंद हो चुके हैं। कई और कॉलेज बंदी की कगार पर आ गए हैं।