डीएवी में नामांकन, 41 प्रत्याशी उतरे चुनावी मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों के लिए 41 प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। तेज बारिश के बावजूद सोमवार को प्रत्याशियों ने जोश के साथ जुलूस निकालकर नामांकन कराया। कॉलेज में नाम वापसी, आपत्तियों के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
डीएवी कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छह छात्रों ने नामांकन कराया है। तीन प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन जमा कराए हैं। सचिव पद पर भी कुल छह नामांकन हुए हैं, इनमें एक छात्र ने दो नामांकन जमा कराए हैं। उपाध्यक्ष पद पर तीन नामांकन हुए। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर पांच नामांकन जमा हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, पीजी संकाय प्रतिनिधि के लिए एक, कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच, छात्रा प्रतिनिधि पर तीन और विवि प्रतिनिधि पद पर नौ छात्रों ने नामांकन किए हैं।
मुख्य नामांकन अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि तीसरे दिन भी 29 नामांकन पत्र बिके। अब तक तीन दिन में 139 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। अपर मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अतुल सिंह ने बताया कि छात्र स्नातक प्रतिनिधि कला और व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रतिनिधि पदों पर कोई भी नामांकन नहीं आया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने सूची पर आपत्ति नहीं जताई है। अब मंगलवार को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
किस पद पर किसने किया नामांकन
अध्यक्ष : आयुष गुप्ता, कलम सिंह, राहुल कुमार, संजय तोमर, सौरभ ममगाईं और हिमांशु।
उपाध्यक्ष : नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह और सौरभ शर्मा।
सचिव : कपिल शर्मा, जतिन गुप्ता, राकेश कुमार, विपिन सिंह पंवार और सूरज कोहली।
सहसचिव : आदेश कुमार सौदाई, उज्जवल सिंह मौर्य, प्रिया, रोमा और विद्या बिष्ट।
विवि प्रतिनिधि : अनुज कुमार, आरजू गैरोला, कुशदेव, ज्योति पंवार, नागेंद्र सिंह, महेश कुमार, रॉबिन सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत और सक्षम चौहान।
कोषाध्यक्ष : ज्योति वर्मा, तृष्णा कुमारी, भारत सिंह, मेघना और मोनिका सती।
पीजी संकाय प्रतिनिधि : साहिल यादव।
छात्र प्रतिनिधि विज्ञान : अमित कंडारी और पवन पांडेय।
छात्रा प्रतिनिधि : अंजली चमोली, ज्योति रावत और शालिनी रावत।
छात्र स्नातक प्रतिनिधि : दिव्य मोहन जोशी और नवीन नेगी।
बारिश में निकला छाता जुलूस
सोमवार को डीएवी कॉलेज में नामांकन के दौरान प्रत्याशी उत्साह में नजर आए। तेज बारिश के बावजूद छात्र नेता और कार्यकर्ताओं को जोश ठंडा नहीं हुआ। एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद प्रत्याशी राहुल कुमार ने कॉलेज में छाता जुलूस निकाला। एनएसयूआई प्रत्याशी आयुष गुप्ता, आर्यन प्रत्याशी सूरज कोहली, सत्यम शिवम प्रत्याशी कपिल शर्मा, पट्टू ग्रुप के जतिन, विकास ग्रुप की ज्योति पंवार ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर नामांकन किया।