{"_id":"577ae1e54f1c1b72027fa7a7","slug":"406-post-less-in-irrigation-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग में कम हुई नौकरियां, 406 पद घटाए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सिंचाई विभाग में कम हुई नौकरियां, 406 पद घटाए
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jul 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
नौकरी
सिंचाई विभाग में 406 पद कम हो गए हैं। इसमें सर्वाधिक समूह-ग के 403 पद कम हुए हैं। समूह-क में भी चार पद कम किए गए हैं। समूह-ख में एक पद की संख्या बढ़ाई गई है। ढांचे के पुनर्गठन के बाद विभाग में कुल पदों की संख्या 5508 रह गई है, जो राज्य के गठन के वक्त 5914 की संख्या के स्तर पर थी। विभाग में प्रमुख अभियंता का पद सृजित किया गया है।
विज्ञापन
कैबिनेट ने दी मंजूरी
गौरतलब है कि शनिवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में सिंचाई विभाग के ढांचे को मंजूरी दी गई है। विभाग ने ढांचे का प्रस्ताव पहले से ही तैयार कर रखा था, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया था। सिंचाई विभाग का पुराना ढांचा राज्य गठन के वक्त गठित हुआ था।
विज्ञापन
कैबिनेट ने जिस नए ढांचे को स्वीकृति दी है उसमें प्रमुख अभियंता पद सृजित किया गया है। पदों में जो कटौती हुई है उसमें समूह-ग के पद हैं। समूह-ग में पूर्व में स्वीकृत मेट के पदों की संख्या 864 से घटाकर 552, वाहन चालकों की संख्या 237 से 149, कार्य पर्यवेक्षकों की संख्या 55 से 39 और भंडारपाल की संख्या 33 से 12 कर दी गई है। विभाग में समूह-ग के अंतर्गत लिफ्ट मिस्त्री के 23 नये पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग का नया ढांचा
समूह ------ पूर्व में सृजित पद ------ ढांचा पुनर्गठन के बाद पद
समूह-क ------ 142 ------------- 138
समूह-ख ------ 440 ------------- 441
समूह-ग ------ 5332 ------------- 4929
कुल ------------- 5914 ------------- 550
Published By: Vivek Singh