फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16th Convocation of the University of Petroleum and Energy Studies

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के 16वें दीक्षांत समारोह में 7 को स्वर्ण व 66 को रजत

Sat, 24 Nov 2018 11:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
16th Convocation of the University of Petroleum and Energy Studies
यूपीईएस परिसर में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया - फोटो : अमर उजाला

हाथ में डिग्री, मन में सपने और खिले चेहरे। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज(यूपीईएस) के 16वें दीक्षांत समारोह में 3609 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गईं। समारोह में सात छात्रों को गोल्ड, 66 को सिल्वर और तीन छात्रों को विशेष गोल्ड मेडल से नवाजा गया। 14 छात्रों को विशेष शील्ड भी दी गईं।

विज्ञापन


शनिवार को यूपीईएस परिसर में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया। सबसे पहले विवि के कुलपति डॉ. दीपेंद्र कुमार झा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि किस तरह से विवि लगातार शोध की दिशा में आगे बढ़ रहा है। समारोह में सबसे पहले 48 छात्र-छात्राओं को पीएचडी प्रदान की गईं। इसके बाद 72 पाठ्यक्रमों में 3609 छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा गया। इसमें स्नात्कोत्तर के 1372, स्नातक के 2189 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन


छात्रों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, हाईड्रोकार्बन एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाटी के अध्यक्ष शरद मेहरा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विवि के चांसलर एसजे चोपड़ा बताया कि किस तरह से विवि में ऊर्जा, परिवहन, बुनियादी ढांचे और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। एचईआरएस के अध्यक्ष शरद मेहरा ने कहा कि जीवन में कितने भी कामयाब हो जाएं लेकिन अपने माता-पिता और गुरुजनों को न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला गोल्ड मेडल
जयदीप सारस्वत : एमटेक रिनिविबल एनर्जी इंजीनियरिंग
तनीषा गुप्ता : बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
यतीश पचौरी : एलएलएम
दीप्ति खत्री : इंटिग्रेटेड बीबीए एलएलबी ऑनर्स
सेंथिल नांदेन एएस : एमबीए पावर मैनेजमेंट
एसएच नारसिंगानी : बीबीए फाइनेंशियल सर्विसेज एंड मार्केटिंग

इन्हें मिला सिल्वर मेडल
मौ. सालिक, शलाखा साहा, स्वाति एम, क्रिस थॉमस, मधुरिमा गांगुली, पार्थ त्रिपाठी, गौत्तम आर, प्रवीन कुमार, इमेन्युअल जोसेफ, मयंक नौटियाल, विकास थापा, संदीप सिंह, श्रीहर्ष के, सेदानी महेश कुमार, अक्षय खुराना, प्रणय मित्तल, नेहा बिंदल, प्रणव अरोड़ा, आदित्य शर्मा, अनिरुद्ध वाराणसी, आदित्यम राय, कार्तिकेय शर्मा, शुभम मिश्रा, राजदीप मुखर्जी, अक्षय कुमार चौहान, अंकित जैन, संचित बजाज, प्रणव वैश्य, श्रेष्ठ कनुगो, दिव्या सिंघल, अभिनव शुक्ला, वृंदा शर्मा, अमन सलूजा, हीना मित्तल, आयुष शुक्ला, मृधुल भांबरी, हीना जैन, मेधा देवली, अदिती ठाकुर, शशिकांत तिवारी, पारुल मित्तल, कीर्तिवीर जसवाल, कृष्ण चावला, राहुल गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, ईशान डी, अदिति, रचयिता जैन, मौलिक जी के, आंचल मंगला, गौरव राय, ओमप्रकाश जी, स्वाति सूरी, धीर पटेल, आरूषि मित्तल, वेंकट कृष्ण केसी, अंशिता मिश्रा, निकिता सेमवाल, श्रेया गुप्ता, क्रिस्टी कुरुविला, दीया गोयल, श्रद्धा मिश्रा, ऊर्जा मारवाह, अनंत चौधरी, कृतिका नवेतिया, ध्रुव अरोड़ा

इन्हें मिला विशेष गोल्ड मेडल
संतोष वानी एसवी, ओमप्रकाश जी और श्रेयस्थ कनुगो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed