फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Broken bridge on India-China border a month and a half ago movement resumes Malari Highway chamoli uttarakhand

Chamoli: भारत-चीन सीमा पर डेढ़ माह पहले टूटा पुल फिर शुरू, जोशीमठ में बीआरओ के 24 और पुलों का कार्य प्रगति पर

Sat, 03 Jun 2023 11:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

सामरिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए बीआरओ ने गिर्थी नदी पर मिट्टी और पत्थरों का भरान कर वाहनों की आवाजाही करवाई लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दिक्कतें हो रही थीं। शुक्रवार को यहां क्षेत्रीय ग्रामीणों की आवाजाही शुरू कराई गई।

विज्ञापन
Broken bridge on India-China border a month and a half ago movement resumes Malari Highway chamoli uttarakhand
भारत-चीन सीमा पर बना पुल - फोटो : amar ujala

विस्तार

चमोली जिले के नीती घाटी में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे के कैलाशपुर में गिर्थी नदी पर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बैली ब्रिज तैयार कर दिया है। शुक्रवार शाम को ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई।

विज्ञापन

बीते 16 अप्रैल को निर्माण सामग्री से भरे ट्रक के गुजरने से यहां बना ब्रिज टूट गया था। सामरिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए बीआरओ ने गिर्थी नदी पर मिट्टी और पत्थरों का भरान कर वाहनों की आवाजाही करवाई लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दिक्कतें हो रही थीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आंखों देखी: प्रमोद ने बोला था-टाइम काट रहा हूं, फिर...सीएम सुरक्षा के कमांडो की मौत ने खड़े किए ये सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह बाद ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया। शुक्रवार को शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर प्रसन्ना जोशी ने ब्रिज का उद्घाटन कर यहां सेना, आईटीबीपी के साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों की आवाजाही शुरू कराई। उन्होंने बताया कि बीआरओ के जोशीमठ क्षेत्र में 24 अन्य पुलों का कार्य प्रगति पर है, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन सहित बीआरओ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed