फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BRO Soldiers Remove Heavy Snow from Niti and mana Highway near china Border

चीन सीमा क्षेत्र में नीती-माणा घाटी की सड़कों पर बने 10 फीट ऊंचे हिमखंड, बर्फ हटाने का काम शुरू

Tue, 10 Mar 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Mar 2020 01:00 AM IST
सार

  • बर्फ से ढकी हैं नीती और माणा घाटी की सड़कें, जवानों को हो रही दिक्कत
  • बीआरओ ने अप्रैल तक आवाजाही सुचारु करने का किया दावा

विज्ञापन
BRO Soldiers Remove Heavy Snow from Niti and mana Highway near china Border
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भारत-चीन (तिब्बत) सीमा को जोड़ने वाले माणा गांव से आगे सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ के अधिकारियों ने अप्रैल माह तक सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही सुचारु करने का दावा किया है।

विज्ञापन


इस सीजन में हुई भारी बर्फबारी के कारण नीती और माणा घाटी बर्फ से ढकी हैं। माणा गांव से आगे सीमा क्षेत्र की सड़क पर लगभग दस फीट बर्फ जमी है। कई जगहों पर करीब 25 फीट ऊंचे हिमखंड फैले हैं, जिससे जवानों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे सुचारु

बीआरओ की ओर से माणा गांव तक बदरीनाथ हाईवे सुचारु कर दिया गया है। अब माणा गांव से माणा पास तक सड़क खोलने का कार्य चल रहा है। जबकि नीती घाटी में मलारी तक हाईवे को खोल दिया गया है।

बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि माणा पास सड़क को खोलने के लिए 580 मजदूर, सात जेसीबी और 25 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। नीती घाटी में भी मलारी हाईवे सुचारु करने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed